
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसका उद्देश्य बालिकाओं के उच्चा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास को बढ़ावा देना तथा कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह ख़त्म करके समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना है. महिला सशक्तिकरण को वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता मानती है इसिलए वह बालिकाओं/महिलांओं के जीवन, संरक्षण, स्वास्थ, समानता एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों के लिए प्र्यत्नरत है।
उत्तर प्रदेश में सरकार ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ चला रही है। साल 2024 तक इस योजना का लाभ करीब 10 लाख परिवार को मिल चुका है। उत्तर प्रदेश में बेटियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर, 2019 को यूपी की तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उस समय केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया था।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में लिंग अनुपात को बेहतर करने और लड़कियों को सशक्त करने के उद्देश्य से मार्च, 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत की थी।
कन्या सुमंगला योजना के तहत 6 श्रेणियों में पैसा दिया जाएगा
- पहली श्रेणी: नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या या उसके बाद हुआ है, को 5000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
- दूसरी श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पहले न हुआ हो, को 2000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
- तीसरी श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 3000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
- चौथी श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 3000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
- पांचवीं श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को 5000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
- छठी श्रेणी: वह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को 7000.00रू एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
कन्या सुमंगला योजना के तहत 6 श्रेणियों में पैसा दिया जाएगा
श्रेणी | चरण | पहले मिलने वाली धनराशि (रुपये) | अब 2024 से मिल रही धनराशि (रुपये) |
पहला | जन्म पर | 2000 | 5000 |
दूसरा | एक साल का टीकाकरण पूरा होने पर | 1000 | 2000 |
तीसरा | पहली क्लास में एडमिशन पर | 2000 | 3000 |
चौथा | 6वीं क्लास में एडमिशन पर | 2000 | 3000 |
पांचवां | 9वीं कक्षा में एडमिशन पर | 3000 | 5000 |
छठा | 10वीं/12वीं पास करने के बाद 2 साल या उससे ज्यादा के डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर | 5000 | 7000 |
कुल | 15000/- | 25000/- |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की शर्तें
- परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/बिजली बिल /टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
- पारिवारिक की वार्षिक आय आवेदन के समय 3 लाख रुपये से ज्यादा न हो
- किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
- परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।
- अगर पहले से एक बेटी है और फिर जुड़वा बेटियां होती हैं तो तीनों को फायदा मिलेगा
- यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।
कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे निकालें ?
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अगर बालिका की उम्र 18 साल है तो यह पैसा सीधे उसी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। अगर बालिका की उम्र 18 साल नहीं है, तो यह पैसा मां के खाते में जाएगा। अगर मां का निधन हो जाता है तो पैसा पिता के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। अगर माता-पिता दोनों ही नहीं हैं तो जो भी अभिभावक है, उनके खाते में पैसा जाएगा।
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कहाँ और कैसे करे ?
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से Apply कर सकते हैं। सुरक्षित और फ़ास्ट प्रोसेस के लिए ऑनलाइन तरीके को ही अपनाये।
कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन अप्लाई (Online Apply) कैसे करें
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official website) mksy.up.gov.in पर जाएं|
- होम पेज पर दिख रहे नागरिक सेवा पोर्टल (Citizen Portal) पर क्लिक करें|
- आपके सामने नया उपयोगकर्ता – खुद को पंजीकृत करें (First Time User – Register Yourself) का विकल्प दिखेगा|
- दिए गए नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions ) को पढ़कर नीचे I Agree (मैं सहमत हूं) पर टिक करके Continue (जारी रखें ) बटन दबाएं |


- Step 3 में सामने जो फॉर्म आएगा, उसमें यह बताना होगा कि आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से अप्लाई कर रहे हैं या नहीं
- इसके बाद नीचे फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही ढंग से भरें और नया पासवर्ड बना लें।
- Send OTP पर क्लिक करके OTP भर कर सबमिट करें।
- आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर User ID आ जाएगा। अब इस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- आपके सामने कन्या सुमंगला योजना का Application Form आ जाएगा, उसे अच्छे से भरें।
- फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके Submit कर दें

- अगर आप पहले से पंजीकृत है तो दूसरी बालिका को उसी पंजीकरण में जोड़े, नया पंजीकरण नहीं करें।
- पहले से पंजीकृत – यहां लॉगिन करें (Already Registered -Login Here) में पुराने लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करे|

कन्या सुमंगला योजना ऑफलाइन अप्लाई (Offline Apply) कैसे करें ?
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी/SDM/जिला प्रोबेशन ऑफिसर/उप मुख्य प्रोबेशन ऑफिसर के ऑफिस में जमा कराना होगा। फॉर्म के साथ में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे। ये सभी आवेदन जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा। उसके बाद ही इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। किसी भी स्थिति में डाक से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन फॉर्म इस लिंक https://mksy.up.gov.in/women_welfare/pdf/ae0a20105201932342.pdf से डाउनलोड कर सकते है
कन्या सुमंगला योजना के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स ?
पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण |
जन्म के 6 महीने के अंदर आवेदन करना जरूरी | जन्म के एक साल के अंदर टीकाकरण | दाखिले के 45 दिनों के अंदर आवेदन जरूरी |
बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो |
आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो |
एफिडेविट | एफिडेविट | एफिडेविट और आधार कार्ड की कॉपी |
जन्म प्रमाण पत्र | टीकाकरण का कार्ड | पहली क्लास में एडमिशन का प्रमाण पत्र |
चौथा चरण | पांचवां चरण | छठा चरण |
स्कूल में दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी | स्कूल में दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी | स्कूल में दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी |
बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो |
एफिडेविट और आधार कार्ड की कॉपी | एफिडेविट और आधार कार्ड की कॉपी | एफिडेविट और आधार कार्ड की कॉपी |
छठी क्लास में दाखिले का प्रमाण पत्र | 9 वीं क्लास में दाखिले का प्रमाण पत्र | 10वीं या 12वीं की मार्क शीट, संस्थान का आईडी कार्ड, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन के वक्त मिली फीस की रसीद |
कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब मिलेगा?
- आवेदन करने के 3 महीने के भीतर पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।
- इस योजना के तहत खाते में पैसा जून, सितंबर, दिसंबर और फरवरी में आएगा ।
- पैसा PFMS के माध्यम से सीधे आवेदक के बैंक खाते में ही आएगा ।
कन्या सुमंगला योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
कन्या सुमंगला योजना का हेल्पलाइन नंबर 18008330100 और 18001800300 है। किसी भी तरह की समस्या होने पर यहां संपर्क किया जा सकता है।
सुमंगला योजना के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
कन्या सुमंगला योजना के लिए अलग-अलग श्रेणी के लिए नियम तय हैं। पहली श्रेणी में सिर्फ वही बच्चियां शामिल होंगी, जिनका जन्म 1 अप्रैल, 2019 या उसके बाद हुआ हो। दूसरी श्रेणी के लिए वो बच्चियां जिनका वैक्सीनेशन एक साल के भीतर हुआ हो। साथ ही उसका जन्म 1 अप्रैल, 2018 से पहले न हुआ हो।
अस्वीकरण (Disclaimer) : आप सभी को Shrishayonline के माध्यम से शिक्षा, नई योजना, नई सरकारी भर्ती, नई गवर्नमेंट जॉब भर्ती, नई प्राइवेट जॉब भर्ती, बिजनेस आइडिया, नॉलेज टिप्स, और ताजा समाचार, पढ़ने को मिलते रहेंगे। Shrishayonline कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है, और न ही किसी सरकारी मंत्रालय या विभाग से संबंध है। यह एक सामान्य ब्लॉग है जिसमें रिसर्च के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरी व अन्य कोई अपडेट के बारे में सही और सटीक जानकारी आपके साथ साझा की जाती है। हम पूरा प्रयास कर रहे है की आपको हर आर्टिकल में सटीक और प्रामाणिक जानकारी मिले, लेकिन इसके बावजूद त्रुटियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अंतिम निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट / नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें, यदि आपको हमारे किसी लेख में कोई त्रुटि दिखे, तो सुझाव हेतु हमें सूचित जरूर करें आपका आभारी रहूंगा।